खबर के अनुसार गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई हैं। इस बैठक में बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे बनाने पर सहमति बनी हैं।
बता दें की अभी बक्सर से भागलपुर जानें में लगभग 9 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद लोग मात्र चार घंटे में बक्सर से भागलपुर तक का सफर पूरा कर सकेंगे। इससे लोगों का आवागवन भी सुगम होगा।
दरअसल बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे बनने से बिहार के लोगों को दिल्ली आना-जाना भी आसान हो जायेगा। अगर मंत्रालय से मंजूरी मिली तो इस एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जायेगा। यह बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे होगा।

0 comments:
Post a Comment