बक्सर : बिहार में अगले तीन दिनों तक बरसेगा पानी

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अलग-अलग जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार आज नौ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट और छह जिलों में अतिभारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हैं। जबकि बक्सर समेत अन्य कई जिलों में कुछ स्थान पर हल्की बारिश तो कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिर सकती हैं। 

बता दें की मानसून ट्रफ पटना से होते हुए फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, देवघर के रास्ते पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला हैं। जिसके असर से बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। 

आज पश्चिम चंपारण, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, गोपालगंज, मधेपुरा,  सुपौल, सारण, वैशाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, जिले में अतिभारी वर्षा का अलर्ट हैं।

0 comments:

Post a Comment