सूरत, वडोदरा और राजकोट में दाल हुआ महंगा, जानें रेट?

न्यूज डेस्क: गुजरात के सूरत, वडोदरा और राजकोट में दाल की कीमत आसमान छूने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 दिनों में तुअर दाल, उड़द दाल और चना दाल की कीमतें अचानक 10 से 25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं। 

खबर के अनुसार इस साल तुवर दाल की फसल कम होने से इसके दाम में वृद्धि हुई हैं। तुवर दाल की कीमत पहले 120-125 रुपये था, जो अब 135 के आसपास पहुंच गया हैं। जबकि उड़द दाल में 5 से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई हैं। 

वहीं चने की दाल में 4 से 5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बता दें की दाल की कीमत आसमान पर पहुंचने से  गृहणियों का बजट गड़बड़ा गया है। इसका सीधा असर इंसान की जेब पर पड़ रहा हैं। वहीं हरी सब्जियां भी पहले के मुकाबले महंगी मिल रही हैं। 

सूरत में दाम का भाव : तुवर दाल की कीमत 140-160 रुपये किलो, उड़द दाल की कीमत 115-124 रुपये किलो, चना दाल की कीमत 82 -87 रुपये किलो।

वडोदरा में दाम का भाव : तुवर दाल की कीमत 130 से 150 रुपये किलो, उड़द दाल की कीमत 105 -115 रुपये किलो, चना दाल की कीमत 73 से 75 रुपये किलो।

राजकोट में दाल का भाव : तुवर दाल की कीमत 135 -140 रुपये किलो। 

0 comments:

Post a Comment