खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गाड़ी (05301) का संचालन 27 अगस्त 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया हैं। यह ट्रेन गोरखपुर से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
बता दें की रास्ते में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा जंक्शन, अछनेरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशनों पर रूकते हुए संचालित की जाएगी।
ट्रेन का टाइमटेबल।
ट्रेन नंबर 05301 : गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गाड़ी वनवे यात्रा के लिए गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन बांद्रा टर्मिनस में शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment