खबर के अनुसार भगवान वामन के दिव्य रथ यात्रा शहर के पौराणिक रामरेखा घाट से शुरू होगी और जोपीपी रोड होते हुए मुनीम चौक पहुंचेगी। वहां से याग रथ यात्रा फिर मेन रोड होते हुए नगर थाना के रास्ते भगवान वामनेश्वर धाम पहुंचेगी।
बता दें की भगवान वामनेश्वर धाम पर भगवान वामनज्ञकी भव्य आरती की जाएगी। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि करीब-करीब रथ यात्रा को लेकर लगभग सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
दरअसल भगवान वामन भगवान विष्णु के पांचवें अवतार थे, जिनका जन्म वामन द्वादशी के दिन सिद्धाश्रम की धरती पर हुआ था। 26 सितंबर को बक्सर में भगवान वामन की रथ यात्रा निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment