बक्सर : बिहार में किसानों को खेती के लिए मशीन देगी सरकार

बक्सर : बिहार में आधुनिक तरीकों से खेती करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा सभी जिलों के किसानों को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। यह मशीन पैक्स के द्वारा किसानों को किराए पर मिलेगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के किसान अब पैक्स से किराए पर कृषि यंत्र ले सकेंगे। इसके लिए अभी करीब 2927 पैक्स में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित करने की स्वीकृति मिली है। बहुत जल्द राज्य के सभी पैक्स में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित किया जायेगा। 

बता दें की कृषि यंत्र खरीदने के लिए हर पैक्स को सरकार के द्वारा करीब 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इन पैसों की मदद से पैक्स में कई तरह के कृषि यंत्र की खरीद की जाएगी। कृषि विभाग भौगोलिक जरूरतों को देखते हुए कृषि यंत्रों की सूची उपलब्ध कराएगी। 

चयनित कृषि यंत्रों की सूची पैक्स की ओर से जिला सहकारिता पदाधिकारी को दी जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि अभियंता, पैक्स अध्यक्ष मिलकर कृषि यंत्र की सूची भौगोलिक जरूरतों को देखते हुए तय करेंगे।

0 comments:

Post a Comment