झारखंड के रांची, गिरिडीह, धनबाद में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन

न्यूज डेस्क: झारखंड में दूध का उत्पादन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के रांची, गिरिडीह, धनबाद में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता हैं। इन जिलों में हर साल दूध उत्पादन में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड के इन जिलों में बड़ी संख्या में लोग दुधारू पशुओं का पालन करते हैं। खास कर रांची जिले में सबसे ज्यादा दुधारू पशुओं का पालन होता हैं। जिससे यहां हर दिन 251.37 लाख लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा हैं। 

वहीं झारखण्ड के गिरिडीह जिले में हर दिन 190.23 लाख लीटर दूध उत्पादन हो रहा है। वहीं तीसरे नंबर पर धनबाद जिला हैं, जहां सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता हैं। आपको बता दें की धनबाद में हर रोज 190.07 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा हैं। 

झारखंड के इन जिलों में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन?

रांची में हर दिन 251.37 लाख लीटर। 

गिरिडीह में हर दिन 190.23 लाख लीटर। 

धनबाद में हर दिन 190.07 लाख लीटर। 

पूर्वी सिंहभूम में हर दिन 178.023 लाख लीटर

देवघर में हर दिन 161.744 लाख लीटर दूध उत्पादन हो रहा हैं।

हजारीबाग में प्रति दिन 155.27 लाख लीटर दूध उत्पादन हो रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment