खबर के अनुसार हर खेत तक सिंचाई का पानी सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत बिहार सरकार ने किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने का फैसला किया हैं, ताकि किसानों की फसल को पानी की कमी से किसी तरह का कोई नुकसान न हो।
बता दें की इसी योजना के तहत सरकार राज्य के व्यक्तिगत किसानों को नलकूप लगाने पर अधिकतम 40,000 रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान किया हैं। इसका लाभ लेकर बिहार के किसान अपने खेतों में नलकूप लगा सकते हैं और खेतों की सिंचाई कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन करने वाले किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक खाता, फोटो, जमीन की रसीद, मोबाइल नंबर आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : अधिक जानकारी एवं योजना का लाभ लेने हेतु http://horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment