खबर के अनुसार गुरुवार को बक्सर के कई इलाकों में बिजली चोरी करने वाले लोगों पर केस दर्ज किया गया हैं। साथ ही साथ इन लोगों पर 11 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया गया हैं। जिससे बक्सर में हड़कंप मच गया हैं। आने वाले दिनों में और कई इलाकों में छापेमारी हो सकती हैं।
बिहार के बक्सर में बिजली चोरी के मामले में 7 लोगों पर केस?
मठिया मुहल्ला में बिजली चोरी के मामले में माया शंकर राम पर 11247 रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं।
पारस यादव पर 8089 रुपये, रवि प्रकाश पर 11593 रुपये और शिवजी राम पर 9138 रुपये का जुर्माना लगाते हुए आदर्श नगर थाना में केस दर्ज किया गया हैं।
औद्योगिक थाना क्षेत्र में प्रकाश चौबे, पिता सुनील चौबे, मां कामाख्या थ्री डी एलाइमेंट के आवासीय परिसर में मीटर के इनकमिंग तार के आड़ में टोंका फंसाकर अवैध रूप से व्यवसायिक विद्युत उपभोग किया जा रहा था। इनपर 42411 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और केस दर्ज किया गया हैं।
औद्योगिक थाना क्षेत्र में अखौरी पंकज सिन्हा, पिता स्व जयदेव नारायण सिन्हा के एमएस गजेंद्र ह्यूम पाइप के परिसर में एलटी तार में टोंका लगाकर अवैध व्यवसायिक बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इनपर 8 लाख 75 हजार 4 सौ 93 रुपये का जुर्माना और केस दर्ज किया गया हैं।
गोलबंर स्थित सुनील कुमार पिता शिव नंदन प्रसाद के सिमेंट दुकान के गैर आवासीय परिसर में मीटर के इनकमिंग तार के टोंका लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इनपर 1 लाख 54 हजार 7 सौ 19 रुपये का जुर्माना लगाते लगाया गया हैं और एफआईआर कराई गई है।

0 comments:
Post a Comment