लुधियाना, पटियाला, मोहाली समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने पंजाब के लुधियाना, पटियाला, मोहाली समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया हैं। इन जिलों में 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बता दें की अगले दो दिनों तक पंजाब के सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा। जिससे कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। तो वहीं कुछ स्थान पर गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को भी पंजाब के लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला को छोड़ पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावना हैं। इससे कई जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment