लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 8 जिलों में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से डेंगू के 165 नए मामले सामने आए हैं। जिसमे सबसे ज्यादा डेंगू मरीज रामपुर जिले में 28 मिले हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में 18, मेरठ में 15, गाजीपुर में 12 और चंदौली में 11 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई हैं। 

बता दें की राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रतिदिन डेंगू मरीजों की भर्ती की जा रही हैं। ऐसे में लोग सावधान रहें। मच्छरों को घर से दूर रखने के उपाय करें। अपने आस-पास बारिश के बारिश को जमने न दें और डेंगू के लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें।

इन जिलों में मिले डेंगू के मरीज?

रामपुर में 28 डेंगू मरीज मिले।

मेरठ में 15 डेंगू मरीज मिले।

कानपुर में 8 डेंगू मरीज मिले।

लखनऊ में 9 डेंगू मरीज मिले।

गौतमबुद्ध नगर में 2 मरीज मिले।

गाजियाबाद में 4 डेंगू मरीज मिले।

मुरादाबाद में 10 डेंगू मरीज मिले।

मुजफ्फरनगर में 18 डेंगू मरीज मिले।

0 comments:

Post a Comment