बक्सर : बिहार में 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की परीक्षा 25 से

बक्सर : बिहार में 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की मासिक परीक्षा 25 से शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ बिहार बोर्ड के द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के समय में भी बदलाव किया गया है। 

बता दें की 11वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम पाली में 1:30 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगी जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा  3:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा सभी जिलों के स्कूल-कॉलेज को निर्देश दिए गए हैं। 

वहीं 9वीं और 10वीं की परीक्षा प्रथम पाली में 9:30 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है की छात्र-छात्राएं समय पर पहुंचकर एग्जाम दें। 

खबर के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 25 सितंबर 2023 यानि की सोमवार से शुरू होने वाले 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। तय समय पर राज्य के सभी स्कूलों में मासिक परीक्षा ली जाएगी।

0 comments:

Post a Comment