पटना, भागलपुर के बाद बक्सर में भी डेंगू का प्रकोप

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना और भागलपुर में डेंगू का कहर जारी हैं। इसी बीच बिहार के बक्सर जिले में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 दिनों के अंदर बिहार के बक्सर जिले में डेंगू के 15 मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। 

खबर के अनुसार गुरुवार को राज्य में 363 नए डेंगू मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे पटना में सबसे ज्यादा 109 डेंगू मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में 47, वैशाली में 25, औरंगाबाद में 23 और सारण में 21 डेंगू मरीजों की पहचान की गई हैं। 

बता दें की इन जिलों के अलावे बिहार के गया, बेगूसराय, पूर्णिया आदि जिलों में भी डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इसतरह से डेंगू का प्रकोप राज्य के कई जिलों में बढ़ता जा रहा हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी हैं और विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट पर हैं। 

वहीं बक्सर जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की पिछले दस दिनों में यहां कुल 15 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है, जबकि दो मरीजों को रेफर किया गया है। 

0 comments:

Post a Comment