बक्सर : बिहार में जर्सी गाय के पालन से होगी लाखों की कमाई

बक्सर : बिहार के किसान खेती के साथ साथ अपने गांव में हीं जर्सी गाय का पालन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक जर्सी गाय एक दिन में 40 से 50 लीटर तक दूध देती हैं। इसके पालन से किसान हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं।

खबर के अनुसार सभी प्रकार की गायों में जर्सी गाय सबसे अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन करती हैं और उसका दूध बाजारों में खूब बिकता हैं। इस गाय की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह जर्सी गाय एक वर्ष में 290 दिन तक दूध देती हैं। 

बता दें की डेयरी फार्मिंग के लिए यह गाय सबसे बेहतरीन माना जाता हैं। क्यों की औसत आंकड़ों के आधार पर जर्सी गाय सामान्य गायों की तुलना में हर दिन दो गुना से भी ज्यादा दूध देती हैं। बिहार के सभी जिलों में इस गाय का पालन किया जा रहा हैं। 

जर्सी गाय की विशेषता : यह गाय गहरा लाल, भूरा या सफेद चमकदार रंग की होती हैं। इसके कान लटके हुए होते हैं तथा माथे में एक उभार होता है। इस गाय की सींग पीछे की तरफ मुड़े होते हैं और यह गाय दिखने में काफी बड़ा लगता हैं।

जर्सी गाय की कीमत : बिहार में जर्सी गाय की कीमत 50 हजार से 75 हजार के बीच होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment