खबर के अनुसार चौसा-बक्सर बाइपास एनएच - 319 ए (पैकेज 2) फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए सरकार के द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। बहुत जल्द इस नई ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा। इससे कई जिलों के लोगों को फायदा होगा।
बता दें की इस ग्रीनफील्ड नई सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बक्सर-वाराणसी ग्रीनफील्ड मार्ग को जोड़ेगा। करीब 1060.16 करोड़ की लागत से इस बक्सर-चौसा फोरलेन बाइपास सड़क का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर मंजूरी मिल गई हैं।
जानकारों की मानें तो इस सड़क के निर्माण होने के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही साथ कई जिलों के लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा। इससे बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को माल ढुलाई में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment