लुधियाना में 1 नवंबर को करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त

न्यूज डेस्क: लुधियाना में रहने वाली महिलाएं एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत मनाएगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य का व्रत है,  इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला रखती हैं और रात को चलनी से पहले चांद उसके बाद पति का दीदार कर व्रत पूरा करती हैं।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त : करवा चौथ व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम के 5:36 बजे से शुरू होकर शाम के 6:54 बजे तक रहेगा।  इस दिन पूजा का अमृत काल मुहूर्त शाम 7:34 बजे से शुरू होकर 9:13 बजे तक रहेगा। इस अवधि में करवा चौथ मनाना शुभ हैं। 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार करवा चौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है, करवा या करक मिट्टी का वह पात्र होता है जिससे चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से इंसान के वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। 

ऐसे करें पूजा : करवा चौथ पर महिलाओं को सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करनी चाहिए। इसलिए आप माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। बता दें की करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की भी पूजा की जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment