आज लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा में इस समय देखें चंद्र ग्रहण

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा समेत सभी जिलों में रहने वाले लोग चंद्र ग्रहण का नजारा देख सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं जो भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा।

खबर के अनुसार 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि के बाद इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण रात 1:05 बजे चंद्र ग्रहण लगेगा और 2:24 बजे समाप्त हो जाएगा। इस अवधि में लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा के लोग भी चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। 

बता दें की चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पूर्व सूतक लगेगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य जैसे की पूजा पाठ सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। साथ ही साथ मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मंदिरों में किसी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किये जाएंगे। 

आज लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा में इस समय देखें चंद्र ग्रहण: रात 1:05 बजे से  2:24 बजे तक चंद्र ग्रहण का नजारा देख सकेंगे। आपको बता दें की रात में 1.44 बजे यह ग्रहण मध्य में होगा और इस काल में इसका सर्वाधिक प्रभाव दिखाई देगा।

0 comments:

Post a Comment