थाईलैंड घूमने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं

न्यूज डेस्क: थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड घूमने के लिए भारतीय लोगों को अब वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगा। अब भारत के लोग सिर्फ पासपोर्ट से थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार टूरिस्ट को लुभाने के लिए थाईलैंड की सरकार ने वीजा की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया हैं। अगर आप थाईलैंड जाना चाहते हैं तो आप सिर्फ पासपोर्ट की मदद से थाईलैंड जा सकते हैं। यह सुविधा मई 2024 तक के लिए उपलब्ध रहेगी। 

बता दें की थाईलैंड की सरकार ने भारत के अलावा ताइवान को भी यह सुविधा दी हैं। इससे पहले थाईलैंड सरकार ने चीजी ट्रैवलर्स के लिए भी वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया था। अब भारत के लोगों के लिए भी वीजा की जरूरत को खत्म किया गया हैं। 

दरअसल भारत से हर साल घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड की यात्रा करते हैं। ऐसे में थाईलैंड सरकार के वीजा खत्म करने से भारतीय लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। साथ ही साथ थाईलैंड जानें वालों के लिए भी इससे काफी राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment