खबर के अनुसार आज शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले ही लग जायेगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाएंगे और मांगलिक कार्य करना भी शुभ नहीं रहेगा।
आपको बता दें की शरद पूर्णिया की रात बिहार के लोग खीर बनाते हैं और इसे रात में अपनी घर की छत पर रखते हैं। लेकिन इस साल चंद्रग्रहण लग रहा हैं, ऐसे में खीर बनाकर छत पर रखना ठीक नहीं माना जा रहा हैं। इसलिए इस बार ऐसा न करें।
80 मिनट तक रहेगा ग्रहण : आज रात्रि में 1 बज कर 5 मिनट में जो ग्रहण लग रहा हैं वो रात 2: 24 मिनट तक रहेगा। यानि की इस ग्रहण का प्रभाव लगभग 80 मिनट तक जारी रहेगा। इस दौरान बिहार के सभी जिलों से ग्रहण दिखाई देगा।
0 comments:
Post a Comment