खबर के अनुसार पिछले तीन साल में राज्य में 2260 लोगों ने हथियार का लाइसेंस लिया है। जिसमे राजकोटवासियों ने सबसे अधिक 342 लाइसेंस लिए हैं। जबकि अहमदाबाद में 324, सूरत में 212, गांधीनगर में 207 और जूनागढ़ में 127 लोगों ने लाइसेंसी हथियार लिए हैं।
बता दें की गुजरात में आत्मरक्षा के नाम पर शौक और रुतबे के लिए बहुत से लोग लाइसेंसी हथियार ले रहे हैं। जिसमे राजकोटवासियों का स्थान सबसे आगे हैं। पिछले तीन वर्ष के अंदर राजकोट के लोगों ने सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियार प्राप्त किये हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात सरकार ने 2020-21 में 733 लाइसेंसी हथियार जारी किये हैं। जबकि 2021-22 में 874 और 2022-23 में 653 लाइसेंस जारी किए हैं। ये लाइसेंस आत्मरक्षा और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं।
पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा शस्त्र लाइसेंस?
1. राजकोट शहर में 342
2. अहमदाबाद शहर में 324
3. सूरत शहर में 212
4. गांधीनगर में 207
5. जूनागढ़ में 127
6. वडोदरा शहर में 117
7. मोरबी जिला में 110
8. मेहसाणा जिला में 76
9. सुरेंद्रनगर जिला में 68
10. जामनगर जिला में 59

0 comments:
Post a Comment