खबर के अनुसार रिवरफ्रंट पर फूड फेस्टिवल में तीन मंडप बनाए गए हैं। जिसमें रॉयल, स्पिरिचुअल, वेलनेस पवेलियन शामिल है। साथ ही साथ यहां विभिन्न व्यंजनों के 52 फूड स्टॉल और टेस्ट ऑफ लग्जरी में 18 फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं।
बता दें की रॉयल पवेलियन में लंच के लिए प्रति व्यक्ति 2400 रुपये और डिनर के लिए 3 हजार रुपये का शुल्क तय किया गया है। वहीं इस फूड फेस्टिवल में जाने के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये निर्धारित किये गए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
दरअसल रिवरफ्रंट पर आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में दुनियाभर के बड़े-बड़े सेफ उपस्थित होंगे और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाएंगे, जिसका आप स्वाद ले सकते हैं। यहां दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक एंट्री दी जाएगी। वहीं, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment