खबर के अनुसार राजकोट जिले के हर तालुक में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए अब 82 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। इससे खेल परिसर का निर्माण किया जायेगा। साथ ही जमीन को चिन्हित करते हुए उसपर खेल से संबंधित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
राजकोट के जिला कलेक्टर प्रभाव जोशी ने जनकारी देते हुए कहा है कि जिले के सभी तालुकों में खेल परिसरों के निर्माण के लिए जगह की पहचान कर वित्तीय निधि के लिए जिला योजना समिति के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया था। जिसमे 82 लाख रुपये के अनुदान को मंजूरी दी गई है।
दरअसल राजकोट में जो खेल परिसर का निर्माण किया जायेगा उसमे रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल, खोखो, बास्केट बॉल जैसे अन्य कई तरह के गेम खेलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण शुरू होगा।

0 comments:
Post a Comment