बक्सर : फ्री बिजली स्कीम के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू


बक्सर : अगर आप हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्य घर फ्री बिजली योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन शुरू हो गया हैं। 

खबर के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए डाक विभाग के द्वारा रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नजदीक के पोस्टऑफिस में जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की इस योजना के माध्यम से देश में एक करोड़ घरों में छतों पर सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर आप इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया जायेगा।

फ्री बिजली स्कीम के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा भी आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment