10 साल में मोदी सरकार ने गरीबों को क्या-क्या दिया?
1 .प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत गरीबों को हर महीने पांच किलो राशन मुफ्त में दिया जाता हैं।
2 .उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन मिलता है। साथ ही साथ एलपीजी सिलेंडर पर 300 की सब्सिडी मिलती हैं।
3 .प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब लोगों को सरकार के द्वारा पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती हैं।
4 .प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 2 किस्तों में 1 लाख रुपये और 2 लाख रुपये तक की ऋण दी जाती हैं।
5 .प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराई जाती हैं।
6 .पीएम किसान सम्मान योजना के तहत देशभर के किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती हैं। ये राशि 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में मिलती हैं।

0 comments:
Post a Comment