खबर के अनुसार PM Surya Ghar Yojna के तहत लाभार्थियों को 300 यूनिट फ्री बिजली और सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी का लाभ देने के बाद अब मोदी सरकार ने उज्जवला योजना पर 300 रुपये सब्सिडी अगले एक साल के लिए बढ़ा दी है।
आपको बता दें की उज्जवला योजना के तहत गरीब वर्ग की महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता हैं। साथ ही साथ एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी भी मिलती हैं। अब ये सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलती रहेगी।
दरअसल मोदी सरकार ने महिलाओं को 31 मार्च 2025 तक उज्जवला योजना पर सब्सिडी का लाभ देने का फैसला किया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इससे उज्जवला योजना के लाभार्थियों को काफी फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment