अहमदाबाद : कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी

अहमदाबाद : गुजरात में नौकरी करने वाले राज्य कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि की DA में 4% की बढ़ोतरी कर दी हैं। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 1 जुलाई 2023 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया हैं। इन कर्मचारियों को 8 महीने के राशि का एरियर के रूप में भी भुकतान किया जायेगा।

बता दें की महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ साथ पंचायत सेवाओं और अन्य सेवाओं में काम करने वाले कुल 4.45 लाख कर्मचारियों और करीब 4.63 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

इन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से 8 महीने के एरियर का भुगतान तीन किश्तों में वेतन के साथ किया जाएगा। जुलाई 2023 से सितंबर 2023 तक की राशि मार्च 2024 के वेतन में मिलेगा। जबकि अक्टूबर से दिसंबर 2023 की राशि अप्रैल 2024 के वेतन के साथ और जनवरी और फरवरी 2024 के महंगाई भत्ते की बकाया राशि मई 2024 के वेतन के साथ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment