6 देश पानी के अंदर से कर सकते हैं 'परमाणु हमला'

न्यूज डेस्क: आज के समय में दुनिया के सिर्फ छह देश ऐसे हैं जिनके पास पानी के अंदर से परमाणु हमला करने की ताकत हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और भारत छह ऐसे देश हैं जो पानी के अंदर से परमाणु हमला करने की क्षमता से लैस हैं।

खबर के अनुसार भारत के पास आईएनएस अरिघाट 6,000 टन वजनी पनडुब्बी हैं, जो भारत की परमाणु मारक क्षमता का अहम हिस्सा है। यह पनडुब्बी K-15 और K-4 मिसाइलों से लैस हो सकती है, जिनकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर और 3,500 किलोमीटर है।

आपको बता दें की आईएनएस अरिघाट, आईएनएस अरिहंत के बाद भारत की दूसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है, जिसे परमाणु हथियार से लैस किया गया हैं। भारत जमीन, हवा और समुद्र तीनों जगहों से परमाणु हमला करने की क्षमता रखता हैं।

दरअसल दुनिया में भारत के साथ साथ अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन छह ऐसे देश हैं जिनके पास परमाणु तिकड़ी है। ये देश जमीन, हवा और समुद्र तीनों जगहों से परमाणु हमला कर सकते हैं। एशिया में ये ताकत सिर्फ भारत और चीन के पास हैं।

0 comments:

Post a Comment