शरीर में शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?
ब्लड शुगर लेवल: स्वास्थ इंसान के शरीर में सुबह-सुबह खाली पेट ब्लड शुगर का स्तर 70 से 100 mg/dl के बीच होना चाहिए। जबकि खाने के बाद शुगर लेवल 140 mg/dl से कम होना चाहिए। हालांकि उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल अलग-अलग होता है।
ब्लड प्रेशर: 18-39 साल के स्वस्थ पुरुषों का ब्लड प्रेशर 119/70 मिमी एचजी और महिलाओं का ब्लड प्रेशर 110/68 मिमी एचजी होना चाहिए। डॉक्टर बताते हैं की सभी महिला पुरुष को समय समय पर अपना ब्लड टेस्ट कराते रहना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल: नॉन-एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का ऑप्टिमम रेंज 130 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (मिलीग्राम/डीएल) से कम होना चाहिए। इससे ज्यादा होना हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता हैं। इसलिए समय समय पर अपने शरीर का कोलेस्ट्रॉल चेक कराते रहें।
खून: एक स्वस्थ इंसान के शरीर में करीब 5 लीटर खून होना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो एक स्वस्थ और वयस्क इंसान के शरीर में खून का अनुपात उसके कुल वज़न के मुकाबले करीब 8 फ़ीसदी होना चाहिए। आप ब्लड टेस्ट और शरीर के वजन से इसका पता लगा सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment