बिहार में इस तरह की जमीन का नहीं होगा सर्वेक्षण

खगड़िया: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में टोपो भूमि का सर्वेक्षण फिलहाल रोक दिया गया हैं। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने सभी कानूनगो, शिविर प्रभारी सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए टोपो भूमि के विशेष सर्वेक्षण पर तत्काल रोक लगाने को कहा हैं। 

आपको बता दें की 29 अगस्त को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में टोपो भूमि का सर्वे रोकने को कहा था। अब जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के द्वारा इसे रोकने के आदेश दिए जा रहे हैं।

दरअसल टोपो भूमि वह जमीन होती है, जिसका सर्वेक्षण 1902 में नहीं हो पाया था। बिहार के खगड़िया जिले में करीब 81 सौ एकड़ टोपो लैंड मौजूद हैं, जिसके सर्वे पर रोक लगाया गया हैं। बिहार में टोपो लैंड भूमि का सर्वे राज्य स्तर से जारी आदेश के बाद शुरु होगा।

0 comments:

Post a Comment