यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का पूरा टाइम टेबल यहां देखें

लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के लिए टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा दो सत्रों में होगी: पहला सत्र सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा।

टाइमटेबल डाउनलोड करें : https://upmsp.edu.in/Downloads/ExamTimeTable2025_23_11_2024.pdf

खबर के अनुसार  यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी, इसी तरह यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं भी इसी अवधि में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की तारीख और समय यूपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 पर भी दिया जाएगा। 

प्रैक्टिकल परीक्षाएं। 

यूपी बोर्ड 2025 के तहत 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर 2024 में शुरू होंगी और जनवरी 2025 तक जारी रहेंगी। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत तिथि पत्र अभी बोर्ड अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किया गया है। जल्द ही इसे जारी किया जायेगा।

आपको बता दें की सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें, ताकि वे प्रैक्टिकल परीक्षाओं के समय और तिथि के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त कर सकें।

0 comments:

Post a Comment