यूपी में 12वीं पास युवा फ्री में करें कंप्यूटर कोर्स

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकार के द्वारा फ्री में कंप्यूटर कोर्स कराई जाएगी। इसके लिए ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग के अभ्यर्थी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया हैं।

खबर के अनुसार यूपी गवर्नमेंट ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स की घोषणा की है। इसके तहत ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक युवक, युवतियां आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की इन कोर्सेस में आमतौर पर बेसिक कंप्यूटर स्किल्स, टाइपिंग, इंटरनेट उपयोग, और ऑफिस सॉफ़्टवेयर जैसे MS Office की ट्रेनिंग शामिल होती है। इससे युवाओं को आगे नौकरी लेना आसान हो जायेगा। इसलिए युवा इसके लिए आवेदन करें। 

दरअसल इस कोर्स के लिए आवेदन के दौरान आपको आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे कागजात की जरुरत पड़ेगी। आवेदन पत्र भरने के बाद, आवेदकों को अपने एप्लीकेशन की हार्डकापी, डॉक्यूमेंट्स के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा।

0 comments:

Post a Comment