वडोदरा से धनबाद के लिए चलेगी 'पूजा स्पेशल ट्रेन'

वडोदरा: त्योहारों के इस सीजन में रेलवे ने वडोदरा से धनबाद के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर यात्रा कर सकते हैं।

वडोदरा से धनबाद के लिए चलेगी 'पूजा स्पेशल ट्रेन'

ट्रेन नंबर 09115: वडोदरा-धनबाद-गोधरा पूजा स्पेशल ट्रेन वडोदरा स्टेशन से केवल एक दिन यानी 02 नवंबर 2024 को चलेगी।

ट्रेन संख्या 09116: धनबाद-गोधरा "फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन" रविवार, 03 नवंबर, 2024 को 14:30 बजे धनबाद स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00:45 बजे गोधरा पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन  गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ और पारसनाथ स्टेशनों पर रुकेगी। 

नोट :  यात्री इस ट्रेन के परिचालन समय, स्टॉपेज और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावे अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment