खबर के अनुसार इस योजनान्तर्गत प्रति हेक्टेयर अंजीर की खेती के लिए अनुदान की राशि प्रथम वर्ष 30,000 रूपये द्वितीय वर्ष 10,000 तथा तृतीय वर्ष 10,000 रूपये देय है। किसान न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हे०) तथा अधिकतम 10 एकड़ (4 हे०) तक अनुदान का लाभ ले सकते हैं।
बता दें की इस योजना के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों का चयन सामान्य श्रेणी में 78.56 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 20 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 1.44 प्रतिशत किया जायेगा एवं प्रत्येक श्रेणी में 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
ऐसे करें आवेदन : अंजीर फल विकास योजना (2024-25) हेतु आप उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment