बिहार में मुखिया, सरपंच, पंच को मिलेगा मानदेय

पटना: बिहार के पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मुखिया, सरपंच, पंच समेत सभी जनप्रतिनिधियों को छठ से पहले मानदेय का भुकतान किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दिए जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में इसी साल जनवरी में सरकार के द्वारा पंचायत के सभी जनप्रतिधियों का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया था। अब इसी बढ़े हुए मानदेय के तहत ही पैसे का भुकतान किया जायेगा। मंत्री के आदेश पर छठ से पहले सीधे बैंक खाते में मानदेय की राशि भेजी जाएगी। 

बता दें की मानदेय बढ़ने के बाद अब बिहार के सभी पंचायतों के मुखिया को पांच हजार रुपये की राशि मिलेगी। जबकि उप मुखिया को ढाई हजार, ग्राम पंचायत सदस्य को 800, सरपंच को पांच हजार और उप सरपंच को ढाई हजार रुपये मानदेय मिलेगा। 

दरअसल बिहार के पंचायत जनप्रतिधियों में सबसे अधिक 1 लाख 10 हजार पंचायत वार्ड सदस्य हैं। वहीं, 8053 मुखिया, 8053 सरपंच, 8053 पंचायत समिति सदस्य। इसके अलावे जिला परिषद के अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक के सदस्य शामिल हैं जिन्हे मानदेय का भुगतान किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment