खबर के अनुसार यह सेंटर स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
बता दें की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंकरखेड़ा के मार्शल पिच पर ईएसआइसी अस्पताल के शिलान्यास के मौके पर यह घोषणा करते हुए कहा है की गाजियाबाद में एम्स दिल्ली का सब सेंटर बनेगा जिससे मेरठ, हापुड़ और आसपास के जिलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
यूपी के अभी कितने एम्स हैं।
उत्तर प्रदेश में अभी दो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) हैं। जिसमे रायबरेली एम्स, गोरखपुर एम्स शामिल हैं। बता दें की रायबरेली एम्स में करीब 100 और गोरखपुर एम्स में एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। सीएम योगी ने कहा है की जल्द ही गाजियाबाद में एम्स दिल्ली का सब सेंटर खोला जायेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment