महाकुंभ के लिए 12 विशेष ट्रेनों की नई लिस्ट जारी

न्यूज डेस्क: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के रास्ते महाकुंभ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित की है। ये विशेष ट्रेनें प्रमुख स्नान तिथियों के दौरान यात्रियों के लिए सुविधाएं प्रदान करेंगी। ट्रेनों का संचालन दिल्ली, अमृतसर, बठिंडा, देहरादून, फिरोजपुर, और अंब अंडौरा स्टेशनों से फाफा मऊ तक किया जाएगा।

1 .04526 बठिंडा-फाफा मऊ कुंभ विशेष ट्रेन:

तारीखें: 19, 22, 25 जनवरी; 8 और 18 फरवरी

बठिंडा से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर, दोपहर 2:53 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 11:55 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी।

2 .वापसी ट्रेन: 04525 फाफा मऊ- बठिंडा:

तारीखें: 20, 23, 26 जनवरी; 9 और 19 फरवरी

फाफा मऊ से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर, दोपहर 2:27 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 1:00 बजे बठिंडा पहुंचेगी।

3 .04316 देहरादून-फाफा मऊ विशेष ट्रेन:

तारीखें: 18, 21, 24 जनवरी; 16 और 23 फरवरी

देहरादून से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर, दोपहर 2:25 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 11:50 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी।

4 .वापसी ट्रेन: 04315 फाफा मऊ- देहरादून:

तारीखें: 19, 22, 25 जनवरी; 17 और 24 फरवरी

फाफा मऊ से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर, दोपहर 2:40 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी।

5 .04066 दिल्ली-फाफा मऊ विशेष ट्रेन:

तारीखें: 10, 18, 22, 31 जनवरी; 8, 16 और 27 फरवरी

दिल्ली से रात 11:25 बजे रवाना होकर, अगले दिन सुबह 5:18 बजे बरेली पहुंचेगी और दोपहर 2:15 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी।

6 .वापसी ट्रेन: 04065 फाफा मऊ-प्रयागराज:

तारीखें: 11, 19, 23 जनवरी; 1, 9, 17 और 28 फरवरी

फाफा मऊ से रात 11:30 बजे रवाना होकर, अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली पहुंचेगी और दोपहर 1:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

7 .04662 अमृतसर-फाफा मऊ विशेष ट्रेन:

तारीखें: 9, 19 जनवरी और 6 फरवरी

अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होकर, अगले दिन सुबह 9:00 बजे बरेली पहुंचेगी और शाम 7:00 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी।

8 .वापसी ट्रेन: 04661 फाफा मऊ-अमृतसर:

तारीखें: 11, 21 जनवरी और 8 फरवरी

फाफा मऊ से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर, दोपहर 2:40 बजे बरेली पहुंचेगी और अगले दिन तड़के 4:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

9 .04664 फिरोजपुर-फाफा मऊ विशेष ट्रेन:

तारीख: 25 जनवरी

फिरोजपुर से दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर, रात 2:20 बजे बरेली पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी।

10 .वापसी ट्रेन: 04663 फाफा मऊ-फिरोजपुर:

तारीख: 26 जनवरी

फाफा मऊ से शाम 7:30 बजे रवाना होकर, अगले दिन तड़के 4:15 बजे बरेली पहुंचेगी और शाम 4:45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

11 .04528 अंब अंडौरा-फाफा मऊ विशेष ट्रेन:

तारीखें: 17, 20, 25 जनवरी; 9, 15 और 23 फरवरी

अंब अंडौरा से रात 10:05 बजे रवाना होकर, अगले दिन सुबह 8:28 बजे बरेली पहुंचेगी और शाम 6:00 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी।

12 .वापसी ट्रेन: 04527 फाफा मऊ-अंब अंडौरा:

तारीखें: 18, 21, 26 जनवरी; 10, 16 और 24 फरवरी

फाफा मऊ से रात 10:30 बजे रवाना होकर, अगले दिन सुबह 6:28 बजे बरेली पहुंचेगी और शाम 5:50 बजे अंब अंडौरा पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment