इस फेरबदल में लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, अलीगढ़ के जिलाधिकारी विशाख जी को लखनऊ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर जिलों में भी जिलाधिकारी बदलने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं।
यहां 14 जिलों के डीएम बदलने की लिस्ट दी गई है:
विशाख जी. – जिलाधिकारी अलीगढ़ → जिलाधिकारी लखनऊ
संजीव रंजन – जिलाधिकारी प्रतापगढ़ → जिलाधिकारी अलीगढ़
चन्द्र प्रकाश सिंह – जिलाधिकारी बुलंदशहर → जिलाधिकारी मथुरा
जसजीत कौर – अपर आयुक्त मेरठ → जिलाधिकारी बिजनौर
दीपक मीणा – जिलाधिकारी मेरठ → जिलाधिकारी गाजियाबाद
शशांक त्रिपाठी – विशेष सचिव मुख्यमंत्री → जिलाधिकारी बाराबंकी
जितेन्द्र प्रताप सिंह – जिलाधिकारी बागपत → जिलाधिकारी कानपुर नगर
डाॅ. विजय कुमार सिंह – जिलाधिकारी फर्रुखाबाद → जिलाधिकारी मेरठ
संगीता सिंह – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना → मंडलायुक्त अलीगढ़
आशुतोष कुमार द्विवेदी – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा → जिलाधिकारी फर्रुखाबाद
शिव सहाय अवस्थी – विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग → जिलाधिकारी प्रतापगढ़
श्रुति – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण → जिलाधिकारी बुलंदशहर
अस्मिता लाल – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर → जिलाधिकारी बागपत
कुमार हर्ष – विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन → जिलाधिकारी सुलतानपुर
0 comments:
Post a Comment