बिहार शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग 7 जनवरी से

पटना: बिहार अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में विद्यालय अध्यापक (टीआरई-3) और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 7 से 10 जनवरी तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 36,947 प्रधान शिक्षकों से पदस्थापन के लिए तीन जिलों का विकल्प मांगा गया है। चयनित शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से 10 से 20 जनवरी तक तीन जिलों का विकल्प भर सकते हैं। इसके बाद विभाग जिलों का आवंटन करेगा।

इसके अतिरिक्त, जिन 6896 प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी नहीं हो सकी, उनके लिए 8 और 9 जनवरी को पुनः काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को गुरुवार को पत्र भेजा है, ताकि काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरी की जा सके।

काउंसलिंग की तिथियाँ:

7 जनवरी: प्रधानाध्यापक और विद्यालय अध्यापक (कक्षा 1-5) के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग।

8 जनवरी: कक्षा 6 से 10 तक के विद्यालय अध्यापक (सभी विषय) की काउंसलिंग।

9 जनवरी: कक्षा 11-12 के विद्यालय अध्यापक (अंग्रेजी, गणित, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, कम्प्यूटर, गृह विज्ञान, और इतिहास) के लिए काउंसलिंग।

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक या प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2024 का मूल प्रवेश पत्र और उसकी एक स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लानी होगी।

0 comments:

Post a Comment