एफ-35 के तीन प्रमुख संस्करण हैं: एफ-35ए (वायुसेना संस्करण), एफ-35B (उन्नत ऊर्ध्वाधर टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता वाला संस्करण), और एफ-35C (विशेष रूप से विमानवाहक पोतों के लिए डिजाइन किया गया संस्करण)। यह विमान विश्वभर के कई देशों द्वारा अपनाया गया है।
दुनिया में इन 9 देशों के पास है F-35 स्टेल्थ विमान
1 .संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका एफ-35 का प्रमुख उपयोगकर्ता है। वायुसेना, मरीन कोर और नौसेना में बड़ी संख्या इस अत्याधुनिक स्टेल्थ लड़ाकू विमान की हैं।
2 .यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन): ब्रिटेन के पास वर्तमान में 18 एफ-35B विमान हैं, और 30 और विमानों का निर्माण जारी है। रॉयल एयर फोर्स और रॉयल नेवी दोनों ही इन विमानों का उपयोग करते हैं।
3 .इटली: इटली ने कुल 131 विमानों का आदेश दिया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 90 किया गया। इनमें से 60 एफ-35A और 30 एफ-35B विमान हैं। ये विमान इतालवी वायुसेना और नौसेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
4 .नीदरलैंड: नीदरलैंड ने एफ-35 के लिए 46 विमानों का आदेश दिया है। अब तक 9 विमानों की डिलीवरी हो चुकी है।
5 .ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया ने कुल 100 एफ-35A विमानों का आदेश दिया है। 2018 में पहला विमान सेवा में शामिल हुआ था।
6 .नॉर्वे: नॉर्वे ने 52 एफ-35 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिसमें से 25 विमान अब तक सेवा में शामिल हो चुके हैं। नॉर्वे की वायुसेना इसका इस्तेमाल करती हैं।
7 .इज़राइल: इज़राइल ने 2010 में एफ-35 विमान का चयन किया था। इज़रायली वायुसेना को कुल 50 विमानों का ऑर्डर है।
8 .जापान: जापान ने एफ-35 के लिए अपनी योजना को बढ़ाते हुए 147 विमानों का आदेश दिया, जिसमें 105 एफ-35A और 42 एफ-35B विमान शामिल हैं।
9 .दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया ने 40 एफ-35A विमानों का आदेश दिया है। इनमें से 13 विमानों की डिलीवरी हो चुकी है।

0 comments:
Post a Comment