यूपी के आंगनबाड़ी में बदलेगा पोषाहार के मेन्यू

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार के मेन्यू में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसे बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण की समस्या को दूर करने और पोषण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। अब चने और अरहर की दाल के स्थान पर मसूर की दाल दी जाएगी, जो गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और छह साल तक के बच्चों को भी उपलब्ध होगी।

यह बदलाव जनवरी से लागू हो जाएगा और इससे प्रदेश के 2.47 लाख लाभार्थियों को फायदा होगा। साथ ही, पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत न्यूट्रियंस से युक्त फोर्टिफाइड चावल भी महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने में मदद करेंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत, विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषाहार की मात्रा निम्नलिखित होगी:

1 .छह माह से तीन साल के बच्चों को 1 किलो गेहूं दलिया, 1 किलो चावल, 1 किलो दाल और 455 ग्राम तेल दिया जाएगा।

2 .तीन से छह साल के बच्चों को आधा-आधा किलो दलिया और चावल, तथा आधा किलो दाल दी जाएगी।

3 . गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए 1.5 किलो दलिया, 1 किलो चावल और 455 ग्राम तेल दिया जाएगा।

4 .अतिकुपोषित बच्चों (छह माह से छह साल) को 1.5 किलो दलिया और चावल, 2 किलो दाल और 455 ग्राम तेल दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment