पैसेंजर ट्रेन की जानकारी:
नई मेमू पैसेंजर ट्रेन, जो प्रतिदिन सुबह 1:00 बजे बलिया से पटना के लिए रवाना होगी, शाम को 6:00 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, पटना से यह ट्रेन सुबह 8:15 बजे चलकर दोपहर 12:45 बजे बलिया पहुंचेगी। पहले जहां बलिया से पटना जाने के लिए यात्रियों को कई स्थानों पर रुक कर यात्रा करनी पड़ती थी, वहीं अब सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होने से यात्रा आसान और सुविधाजनक हो गई है।
इस ट्रेन के स्टॉपेज:
यह ट्रेन पाटिलपुत्र से रोजाना सुबह 08:15 बजे रवाना होगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए बलिया पहुंचेगी। इन स्टेशनों में दीघा ब्रिज हाल्ट, भरपुरा, पहलेजा घाट, परमानंदपुर, नयागांव, सीतलपुर, दिघवारा, अवतार नगर, बड़गोपाल, गोल्डनगंज, छपरा कचहरी, छपरा जंक्शन, गौतम स्थान, मांझी, बकुल्हा, सुरेमनपुर, दलछपरा, रेवर्ती, सहतवार, बांसडीड रोड शामिल हैं। इस ट्रेन का अंतिम गंतव्य बलिया होगा, जहां यह दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।
स्पेशल पैसेंजर ट्रेन:
इसके अलावा, रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक विशेष पैसेंजर ट्रेन 05297/05298 भी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष रूप से जनवरी से मार्च 2025 तक चलेगी और कुल 81 फेरे लगाएगी। वापसी में यह ट्रेन बलिया से 1:00 बजे दिन में पाटिलपुत्र के लिए रवाना होगी और शाम 6:00 बजे पाटिलपुत्र पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 31 मार्च 2025 तक चलेगी।

0 comments:
Post a Comment