बता दें की इस नीति के तहत, राज्य सरकार ने करीब 51,000 शिक्षामित्रों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पहले शिक्षामित्रों को अक्सर अपने घर से दूर स्थानांतरित किया जाता था, जिससे उनके परिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होता था। अब नई नीति के तहत, यह संभव हो सकेगा कि वे अपने घर के पास ही काम करें और परिवार के साथ समय बिता सकें।
शिक्षामित्रों की यह नई नीति, यूपी सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न केवल महिला शिक्षामित्रों को बल्कि सभी शिक्षामित्रों को अपने कार्यस्थल पर ज्यादा स्थिरता और संतुलन मिलेगा। यह कदम शिक्षक समुदाय की कार्यक्षमता को भी बढ़ावा देगा और उन्हें बेहतर तरीके से काम करने का अवसर मिलेगा।
दरअसल अब तक शिक्षामित्रों को स्थानांतरण के लिए कई बार लंबी प्रक्रिया और कठिनाई का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस नीति के तहत उन्हें यह अवसर मिलेगा कि वे अपनी कार्यस्थल के आसपास रहकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।
.png)
0 comments:
Post a Comment