बिहार के सभी जिलों में विशेष वाहन जांच अभियान

पटना: बिहार परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक विशेष वाहन जांच अभियान की घोषणा की है, जो राज्य के सभी जिलों में 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राज्य राजमार्ग (SH) पर विशेष जांच की जाएगी। गाड़ी मालिकों को इस अभियान को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि यह अभियान सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

बता दें की बिहार परिवहन विभाग का यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी वाहन मालिकों और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और हम सभी सुरक्षित रह सकें।

क्या होगा अभियान का मुख्य फोकस?

हेलमेट और सीटबेल्ट जांच: यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी चालक और यात्री हेलमेट पहन रहे हैं और सीटबेल्ट का उपयोग कर रहे हैं। बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई: तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

फिटनेस जांच: सभी वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। यदि किसी वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है या वह खराब स्थिति में है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रेशर हॉर्न पर विशेष ध्यान: अत्यधिक शोर करने वाले प्रेशर हॉर्न पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह सड़क पर शांति बनाए रखने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है।

ड्राइविंग लाइसेंस की जांच: विशेष वाहन जांच अभियान वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा की सही व्यक्ति गाड़ी चला रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment