भारत की GDP ग्रोथ शानदार, G-20 देशों में सबसे आगे

नई दिल्ली: भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खुशखबरी है। 2024 में भारत ने G20 देशों के बीच GDP ग्रोथ रेट में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है, जो देश की मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था का परिचायक है। भारत की प्रक्षिप्त GDP ग्रोथ रेट करीब 7 फीसदी रहने का अनुमान है, जो G20 देशों में सबसे ज्यादा है। यह उपलब्धि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के आर्थिक विकास की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित हो रही है।

भारत की अर्थव्यवस्था का विकास:

भारत ने अपनी तेज़ विकास दर से पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि वैश्विक आर्थिक संकटों के बावजूद उसकी अर्थव्यवस्था का विकास जारी रहेगा। भारत ने न केवल खुद को पुनर्निर्मित किया हैं, बल्कि एक नई दिशा में मजबूती से आगे बढ़ते हुए G20 देशों में अपनी शीर्ष स्थिति सुनिश्चित की।

भारत के बाद कौन सा देश आया?

भारत के बाद, G20 देशों में GDP ग्रोथ रेट के मामले में दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया है, जहां अनुमानित ग्रोथ रेट 5 फीसदी है। वहीं, चीन ने 4.8 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन देशों के बाद रूस (3.6 फीसदी), ब्राजील (3 फीसदी) और अफ्रीका क्षेत्र (3 फीसदी) का नाम आता है, जो क्रमशः चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर हैं।

यह संख्या दिखाती है कि भारत, इंडोनेशिया और चीन जैसी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से विकास हो रहा है, जो वैश्विक वृद्धि की गति को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। भारत की 7 फीसदी की GDP ग्रोथ दर से यह स्पष्ट होता है कि देश ने विविध क्षेत्रों में सुधारों और नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया है। 

G20 देशों का प्रक्षिप्त GDP ग्रोथ रेट (2024):

भारत 7.0%, इंडोनेशिया 5.0%, चीन 4.8%, रूस 3.6%, ब्राजील 3.0%, अफ्रीका क्षेत्र 3.0%, तुर्किए 3.0%, यूएसए 2.8%, कोरिया 2.5%, मेक्सिको 1.5%, सऊदी अरब 1.5%, कनाडा 1.3%, ऑस्ट्रेलिया 1.2%, फ्रांस 1.1%, यूरोपीय संघ 1.1%, यूके 1.1%, साउथ अफ्रीका 1.1%, इटली 0.7%, जापान 0.3%, जर्मनी 0%, अर्जेंटीना -3.5%

0 comments:

Post a Comment