खबर के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) से इन खाली पदों का डेटा तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं, जिसके बाद TRE-4 की वैकेंसी घोषित की जाएगी। बहुत जल्द इसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा इस संदर्भ में नोटिश जारी किया जायेगा।
हालांकि, अभी TRE-3 में पास 66,603 अभ्यर्थियों की नियुक्ति नए सत्र 2025-26 से पहले की जाएगी, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में वृद्धि होगी। पिछले 2 वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के माध्यम से 2.81 लाख पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, जिसमें 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और 2.55 लाख अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।
TRE-1 में 1.70 लाख पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन केवल 1.20 लाख ही पास हो पाए थे। इसके बाद TRE-2 में 70,000 पदों के लिए वैकेंसी घोषित की गई, और TRE-1 के 50,000 बची हुई पदों को भी जोड़ा गया, जिससे TRE-2 में कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती करने की योजना थी। TRE-2 में 8.50 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन केवल 68,558 ही पास हो पाए थे। TRE-3 में 87,000 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 7 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, और 66,603 ही पास हो सके।

0 comments:
Post a Comment