न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को बहुत जल्द कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती हैं। सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने इस बारे में बताया। राज्यसभा में उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा मंत्रालय में इस समय दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं।
नाइक ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि रक्षा मंत्रालय में खाली पदों की कुल संख्या 2,39,740 है। इनमें से 3782 पद समूह क के, 34289 पद समूह ख के और 2,01,669 अन्य पद हैं। रक्षा राज्य मंत्री नाइक ने जानकारी दी है कि सेना में अधिकारियों के 6867 पद तथा जीसीओ एवं ओआर के 36517 पद रिक्त हैं।
राज्यसभा में मंत्री नाइक द्वारा दी जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना में अधिकारियों के 1500 पद और नौसैनिकों के 15590 पद रिक्त हैं। वहीं, भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के 425 पद तथा वायुसैनिकों के 10425 पद रिक्त हैं। हालांकि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं।
आपको बता दें की समय-समय पर भारतीय थल सेना हो, भारतीय वायुसेना या फिर नौसेना हो। इनके पदों पर बहाली निकलती रहती हैं। लेकिन फिर भी दो लाख से अधिक पद खाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस कमी को दूर करने की प्रक्रिया चल रही हैं। बहुत जल्द इन पदों पर नौकरी करने के अवसर मिल सकते हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

0 comments:
Post a Comment