NIT में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी, जानें योग्यता और अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,अगरतला ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड 1और 2) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 
आधिकारिक वेबसाइट hr.nita.ac.in.

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 फरवरी 2020 

पदों का नाम : असिस्टेंट प्रोफेसरों 
पदों की संख्या :  58 पद 
2 पद बायो-इंजीनियरिंग के लिए। 
1 केमिकल इंजीनियरिंग के लिए। 
8 सिविल इंजीनियरिंग के लिए। 
9 इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए। 
8 कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए। 
6 इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के लिए। 
4 इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के लिए। 
1  मानविकी और सामाजिक विज्ञान। 
8 मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए। 
2  भौतिकी के लिए। 
1 कंप्यूटर अनुप्रयोग के मास्टर के लिए। 
3 उत्पादन इंजीनियरिंग के लिए।  
2 रसायन विज्ञान के लिए। 
1 पद गणित के लिए है। 

योग्यता। 
असिस्टेंट प्रोफेसर (पे बैंड - 3 ग्रेड पे 6000 रुपये के साथ।)  उम्मीदवारों के पास  पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। 

असिस्टेंट प्रोफेसर (पे बैंड - 3 ग्रेड पे 7000 रुपये के साथ) - आवेदकों को पीएचडी होना चाहिए. इसी के साथ टीचिंग और रिसर्च में एक साल का अनुभव होना जरूरी है। 

असिस्टेंट प्रोफेसर  (पे बैंड - 3 ग्रेड पे 8000 रुपये के साथ. ( न्यूनतम वेतन 30000 रुपये के साथ) - उम्मीदवारों के पास  पीएचडी होनी चाहिए.   3 साल के बाद पीएच.डी. या 6 साल का टीचिंग और रिसर्च में अनुभव होना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment