न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को रूस और लागोस में भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया। आलम यह है कि दुनिया की 20 फीसद आबादी अपने घरों में रहने को मजबूर है।
अमेरिका के वर्जीनिया, मेरीलैंड, कंसास ऐसे प्रांत हैं, जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आपातकाल का सहारा लिया है। राजधानी वाशिंगटन के भी लॉकडाउन घोषित किए जाने की उम्मीद है। अमेरिका में दो-तिहाई आबादी लॉकडाउन के आदेश के तहत घरों में रहने को मजबूर है। कोरोना का नया केंद्र ¨बदु बनकर उभर रहे लुसियाना प्रांत के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने चेतावनी दी है कि आने वाला समय और खराब होगा। इस महामारी से लगे आर्थिक झटके से उबरने के लिए विश्व के नेता जुगलबंदी करते दिख रहे हैं।
फिनलैंड ने देश के दक्षिणी इलाके में लगाए गए आपातकाल की अवधि को एक महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। वहां 13 अप्रैल को आपातकाल की अवधि खत्म हो रही थी।बांग्लादेश में लॉकडाउन नौ अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।वहां 26 मार्च को 10 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया था। नाइजीरिया ने दो सप्ताह जबकि जिम्बाब्वे ने तीन सप्ताह के लॉकडाउन का एलान किया है।डेनमार्क ने कहा है कि अगर संक्रमण के मामलों में कमी आई तो लगाए गए प्रतिबंधों में कुछ ढील दी जा सकती है। वहां पर 11 मार्च को लॉकडाउन है।

0 comments:
Post a Comment