बिहार में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, बेगूसराय, नालंदा और गया के हैं निवासी

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस  के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इस बीच बुधवार को तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या 24 हो गई. इससे सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। 
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर रागिनी मिश्र ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय, नालंदा और गया निवासी तीन व्यक्ति, कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में संक्रमित पाए गए. बेगूसराय निवासी दुबई से और नालंदा निवासी अबुधाबी से अपने घर लौटा था, जबकि गया निवासी महिला दुबई से लौटी थी.

इस बीच, कोरोना वायरस से संक्रमित फुलवारीशरीफ के एक युवक के इलाज के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. वह पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) में भर्ती है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी. कतर से लौटे मुंगेर निवासी के संपर्क में आने से उसके दो पड़ोसियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

बाद में मुंगेर के पीड़ित व्यक्ति को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से भी दो लोगों को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 

0 comments:

Post a Comment