Braking News: आज सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, हो सकता है ये बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस संकट से उभरने के लिए बड़े बड़े कदम उठा रही हैं। ताकि देश से कोरोना वायरस को समाप्त किया जा सके। 
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियो से वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए बातचीत करेंगे। गौर हो कि निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात का जलसा देश में कोरोना के संक्रमण का बड़ा स्रोत बन गया है। ऐसे विकट हालातों में प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

साथ ही साथ लॉकडाउन को पालन कराने का दिशा निर्देश जारी कर सकते हैं। सभी मुख्यमंत्रियों से गरीबों की सहायता पर भी बात हो सकती हैं। क्यों की लॉकडाउन के कारण भारत में भुखमरी जैसी समस्या उत्पन हो सकती हैं। 

पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाने पर भी चर्चा कर सकते हैं। साथ ही साथ मजदूरों का हो रहा पलायन पर भी चर्चा हो सकती हैं। साथ ही साथ कुछ सख्त फैसले भी लिए जा सकते हैं। ताकि देश कोरोना वायरस के संकट से बाहर निकल सके। 

0 comments:

Post a Comment